नवगछिया : श्री रानी सती दादी सती धाम परिवार से शुरू 13 दिवसीय मंगल गुणगान यात्रा का नवगछिया में भव्य स्वागत किया गया. यात्रा का स्वागत गाजे-बाजे एवं पुष्प वर्षा से भक्तों ने किया. इस दौरान भक्तों द्वारा दादी के जयकारे गर्म जोशी के साथ लगाए गए. मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने मारवाड़ी धर्मशाला के आगे दादी की आरती एवं चुनरी ओढ़ा कर दादी का स्वागत किया.
Total Downloads: 115
उसके बाद रथ यात्रा बड़े ही धूमधाम से गरीब दास ठाकुर बाड़ी रोड होते हुए मेन रोड, पोस्ट ऑफिस रोड होते हुए भागलपुर को रवाना हुई. इस रथ यात्रा में मारवाड़ी समाज के पुरुष एवं महिलाएं काफी संख्या में दादी का गुणगान करते हुए साथ साथ चल रहे थे. रास्ते में जगह-जगह दादी भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा की जा रही थी.

यह रथयात्रा मोतिहारी, सीतामढ़ी, जयनगर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, कटिहार होते हुए नवगछिया पहुंची थी.

