नवगछिया : श्री श्याम महोत्सव 31 दिसंबर 2018 एवं 1 जनवरी 2019 को बड़े ही धूमधाम से स्थानीय बाल भारती स्कूल गौशाला रोड में मनाया जाएगा. इस कार्यक्रम को लेकर आयोजन मंडल की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. बताया गया कि इस कार्यक्रम में बाहर से आए हुए कलाकारों द्वारा भजनों की गंगा बहेगी 31 दिसंबर 2018 को संध्या 4:00 बजे से बाबा की अखंड ज्योत जगेगी जो 1 जनवरी 2019 को प्रभु इच्छा तक रहेगी.

इसमें स्थानीय कलाकारों के अलावा बाहर से आए हुए सुप्रसिद्ध भजनों के गायक श्री मनोज मिश्रा मुंबई, श्री मनोज शर्मा ग्वालियर, सुश्री निर्मल शर्मा बरेली, राहुल सोनी भागलपुर ,अभिषेक दधिच कटिहार, शिवकुमार तुलस्यान, खगड़िया मोंटू चानी एंड पार्टी दिल्ली द्वारा भजनों की गंगा बहेगी इसमें मुख्य आकर्षण बाबा का अलौकिक दरबार,हवा में उड़ते हुए हनुमान जी,बाबा का श्रंगार, छप्पन भोग होगा.

इसकी जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मारवाड़ी विवाह भवन में दी गई जिसमें श्री श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष अनिल केजरीवाल, सचिव रुपेश कुमार रुंगटा, उपसचिव वरुण कुमार, केजरीवाल कोषाध्यक्ष संदीप कुमार चिरानिया, उप कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, भरतिया प्रवक्ता अशोक केडिया, नंदलाल तिवारी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *