बिहपुर। सोमवार की रात घर में सो रही बिहपुर प्रखंड के मड़वा पंचायत के वार्ड नंबर चार में 14 वर्षीय बच्ची कविता कुमारी को सांप ने डंस लिया। इसे तुरंत परिजन व ग्रामीण मायागंज अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

इधर सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी ने बताया कि मृतक छात्रा चार बहन व एक भाई में चौथे नंबर पर थी। मृतक बच्ची की मां पुतुल देवी व पिता लालबहादुर साह ने बताया कि पुत्री मवि मड़वा में कक्षा छह की छात्रा थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *