नवगछिया : पिछले 3 दिनों से हो रहे मूसलाधार बारिश के कारण नवगछिया सहित आसपास के इलाकों में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश के कारण जगह-जगह जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. बारिश का पानी लोगों के घरों में भी प्रवेश कर गया है. जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. नवगछिया अनुमंडल कार्यालय परिसर में जल बारिश के पानी का जल जमाव हो गया है. रंगरा प्रखंड के साधोपुर गांव में बारिश के कारण बारिश का पानी दर्जनों लोगों के घरों में प्रवेश कर गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के बाद बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी हम लोगों के घरों में प्रवेश कर गया है. जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई घरों में बाढ़ का पानी रहने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. साधोपुर के लोगों ने घर मे प्रवेश हुए पानी की निकासी की व्यवस्था करने की मांग प्रशासन से की है. वहीं भवानीपुर पंचायत में भी गली मोहल्ले में बारिश के पानी का जल जमा हो जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पंचायत के लगभग सड़क पर बारिश का पानी जमा हो गया है. लोगों को बारिश के पानी से हुए जलजमाव के बीच आवागमन करना पड़ रहा है. इधर तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण इस्माइलपुर बिंदटोली के बीच बांधों पर रह रहे विस्थापित परिवारों की स्थिति भी दयनीय बनी हुई है. बांध पर पन्नी टांग कर रहे विस्थापित परिवारों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा. बारिश के कारण विस्थापित परिवारों का सभी सामान बारिश में भीग गए हैं.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

ढोलबज्जा : पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कदवा के लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गए हैं. ढोलबज्जा व कदवा के दर्जनों घरों में बारिश के पानी दो फीट तक घुस गए हैं तो, वहीं ढोलबज्जा थाना गेट के समीप बाजार जाने वाली सड़क व कदवा ओपी थाना रोड के कोसी बांध समीप सड़कों पर बारिश की पानी चढ़ जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उधर मिलन चौक के डोमासी समीप कच्ची सड़कों का भी बुरा हाल है. सड़क पूरी तरह कीचड़मय हो गए हैं. बिंदटोली कदवा निवासी जिमदारी महतो, जगदेव महतो, सिकंदर महतो, बिहारी महतो व वासुदेव रजक के साथ अन्य ने बताया कि- हम लोगों के घर में बारिश की पानी घुस जाने से रहन-सहन व आवागमन में परेशानी हो गई है. वही बच्चों के साथ अनहोनी का डर बना रहता है. जहां मवेशियों को सूखे स्थान पर रखना व उनके चारे की भी किल्लत हो गई है. वहीं केला व सब्जी किसानों का भी बुरा हाल है. जहां खेतों में बारिश की पानी के जलजमाव से केले व फूलगोभी व बैगन की खेती बर्बाद हो रहे हैं.

गोपालपुर – पिछले कई दिनों से लगातार रुक -रुक कर मूसलाधार वर्षा होने के कारण इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच स्थित तटबंध पर रह रहे इस्माइलपुर व गोपालपुर प्रखंड के दर्जनों गाँवों के गंगा के कटाव से विस्थापित होकर तटबंध पर पिछले एक दशक से प्लास्टिक शीट व कपडे के तंबूनुमा घर बना कर रह रहे विस्थापित परिवारों को काफी परेशानियों में डाल दिया है. लगातार वर्षा होने के कारण विस्थापित परिवारों के यहाँ चुल्हे पिछले कई दिनों से नहीं जल रहे हैं. जिस कारण इन परिवारों को सत्तू व चूडा नमक खाकर दिन काटना पड रहा है. सबसे दयनीय हालत दुधमुँहे बच्चों, बुजुर्गों व बीमार लोगों की हो रही है. गंगा नदी के बाढ का पानी इस्माइलपुर व गोपालपुर प्रखंड के विभिन्न गाँवों में फैल जाने के कारण बडी संख्या में ग्रामीण अपने -अपने माल मवेशियों के साथ तटबंध पर अस्थाई रूप से प्लास्टिक शीट का घर बना कर कर रहे हैं. बाढ पीडित लूखो मंडल, चानो देवी वगैरह ने कहा कि वर्षा के कारण चुल्हा जलाना मुश्किल हो गया है. गोपालपुर के अंचलाधिकारी मो फिरोज इकबाल ने कहा कि बाढ पीडितों को मिलने वाली सुविधा मुहैया करा दिया गया है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet