नवगछिया: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने नवगछिया स्थित जगतपुर गांव में जाकर मृतक के परिवार के सदस्यों से बातचीत की। यह घटना केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों, जयजीत यादव और विश्वजीत यादव, जिसे विकल यादव के नाम से भी जाना जाता है, के बीच पानी को लेकर हुई झगड़े में हुई गोलीबारी के परिणामस्वरूप घटी, जिसमें छोटे भाई की गोली लगने से जान चली गई।
Total Downloads: 445
इस मामले में परबत्ता थाने में मृतक की पत्नी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सांसद पप्पू यादव ने मृतक के पिता गोलू यादव और अन्य परिजनों से मुलाकात करते हुए
उन्हें इस कठिन घड़ी में धैर्य रखने की सलाह दी और कहा, “मैं इस मुश्किल समय में आपके साथ हूं।” इस मौके पर सांसद के साथ जिलाध्यक्ष नीरज यादव, प्रदीप यादव, विकास, अजीत, गौरव जयप्रकाश, रवि प्रकाश, विनोद और कई अन्य लोग भी मौजूद थे।
