नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश ने एक प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी कि मंगलवार की शाम उन्हें सूचना मिली कि नयाटोला स्थित रौशन सिंह के मकान में संदिग्ध लोग रह रहे हैं। पुलिस टीम ने वहां पहुंचे, तो पाया कि कुछ लोग नीचे के कमरे में मोबाइल और टैबलेट से काम कर रहे थे। पुलिस को देखकर वे भागने लगे, लेकिन दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।

पकड़े गए व्यक्तियों और कमरे की तलाशी के दौरान कई एंड्राइड मोबाइल, टैबलेट, राउटर, बैंकों की चेक बुक, एटीएम कार्ड, पेन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य सामग्री बरामद की गई। पूछताछ में पता चला कि ये लोग ऑनलाइन गेमिंग बेटिंग एप “रेडीबुक ब्लू” का इस्तेमाल करके गेंमिंग कर रहे थे, जिसकी कोई लाइसेंस नहीं थी। इस संबंध में साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है।

दो अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, और अन्य अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस ने बरामद सामान का उपयोग करके ऑनलाइन ठगी करने का आरोप लगाया। एसडीपीओ ने बताया कि जांच में सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....