नवगछिया : 19 मई 2025 को, दोपहर करीब 2:10 बजे, जीरोमाइल नवगछिया के पास स्थित हनुमान मंदिर के भीतर एक अज्ञात महिला ने दिनदहाड़े चोरी की एक घटना को अंजाम दिया। उसने मंदिर में प्रवेश करके बजरंगबली की मूर्ति से चांदी का जनेऊ और एक पांव का कड़ा चुरा लिया।
Total Downloads: 167
यह पूरी वारदात वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हो गई है, जिसमें महिला चोरी करते हुए दिखाई दे रही है। चोरी करने के बाद, महिला मंदिर से बाहर निकलकर एनएच 31 की ओर जीरोमाइल नवगछिया की दिशा में भाग गई।
जब मंदिर के पुजारी मुश्की बाबा वहां पहुंचे, तो उन्होंने प्रतिमा की स्थिति देख कर हैरान रह गए। तत्काल उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया है।

