सिंहकुंड में शुरू हुए कोसी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को जहां आधा दर्जन परिवारों का आशियाना कटाव की भेंट चढ़कर गया था वहीं मंगलवार को भी दिलीप मंडल, राजेश मंडल, संजय मंडल, शंभु मंडल के घर नदी में समा गया। वहीं लक्ष्मण साह, ज्योतिष प्रसाद सिंह, निर्मल सिंह, मुकेश सिंह के घर का अबतक आधा हिस्सा नदी में समा चुका है।

इसके अलावा भरतलाल साह, कन्हैयालाल साह, सुभाष सिंह, विजय सिंह, लालसाहेब राय समेत करीब 20 परिवार का घर कटाव के मुहाने पर है। जो कभी भी कोसी में समा सकता है। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे किसी तरह गुजर-बसर कर रहें हैं। किन्तु अब तक प्रशासनिक स्तर किसी भी प्रकार की राहत समाग्री मुहैया नहीं कराई गई है।

जिससे लोगों में आक्रोश है। लोग रतजगा कर सुरक्षित स्थल की ओर भाग रहें हैं। वहीं बिहपुर के कहारपुर में सोमवार से ही तेज कटाव शुरू हो गया। ग्रामीण देवांशु सिंह, सनातन सिंह बताया कि कोसी ने रोद्र् रूप धारण कर लिया है। एक ही रात में 5 घर कोसी में समा गया। कोसी का भयानक रूप देख ग्रामीण डरे सहमें हैं।

सोमवार काे हुए कटाव में लालचंद शर्मा, पुलंगर शर्मा, अर्जुन पासवान व गांधी सिंह का घर कट गया। वहीं खुशीलाल शर्मा व लुरी शर्मा का घर कटाव के मुहाने पर है, जो कभी भी कोसी में समा सकता है। ग्रामीण रतजगा कर अपने-अपने घर से समान निकाल कर पलायन करने को विवश हाे गए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *