नारायणपुर -प्रखंड के सिद्ध पीठ भ्रमरपुर दुर्गा मंन्दिर में बुधवार को झारखंड राज्य के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे पहुंचे. पुर्व विधायक ई.कुमार शैलेंद्र के नेतृत्व में मंदिर परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया.समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पवन यादव व संचालन प्रो.दिलीप मिश्र ने किया. सम्मान समारोह में निशिकांत दुबे सहित अन्य अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया.अपने संबोधन में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि बांका से हसडीहा तक सड़क बना है.

भाजपा की सरकार बनने पर रोजगार के अवसर खुले हैं.इस बार भी भाजपा उम्मीदवार पार्टी के द्वारा दिया जाता है तो उनकी जीत सुनिश्चित होगी.बिहपुर विधानसभा में भी रोजगार के अवसर खुलेंगे.उन्होंने कहा कटोरिया से देवघर रेल लाइन बनेगा.भाजपा को विकास करने वाला प्रतिनिधि चाहिए विनाश करनेवाला नहीं.सामान्य को आरक्षण मोदी सरकार ने दिया है.बीजेपी कार्यकर्ताओं के बल पर चलता है. कार्यकर्ता हमारी ताकत है.

पार्टी को कार्यकर्ता सजाने और संवारने के साथ साथ संभालती भी है.मैं गुटबाजी पर यकीन नहीं करता हुं बूथ का कार्यकर्ता पार्टी की जान है.पार्टी जिसे भी टिकट देगी उन्हें एकजुट होकर जिताना है. बूथ को मजबूत किजिए कोरोना काल में वोट को निकालिए बिहपुर को भाजपा का प्रत्याशी चाहिए.मौके पर पुर्व विधायक ई.कुमार शैलेंद्र,कुमार कनिष्क, जिलापार्षद राजीव रंजन उर्फ घंटु सिंह, जिलाध्यक्ष भागलपुर रोहित्य पांडे,भजन सम्राट हिमांशु मोहन मिश्र उर्फ दिपक जी, राजेश मणि, दिनेश यादव, पवन सिंह, शशिभूषण यादव, मंतोष कापरी, गौतम यादव, महेन्द्र सिंह कुशवाहा, बीपीन मिश्रा, डब्लू मंडल, टिंकु मंडल, मुन्ना मिश्रा, बॉबी झा, गोपाल मिश्रा, निवास झा, भोली झा, विभाष चन्द्र झा, सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *