नवगछिया : जिला स्तरीय तीन सदस्यीय कायाकल्प टीम ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भवानीपुर, नगरपारा और रायपुर का निरीक्षण किया।
Total Downloads: 172
टीम ने सीएचसी नारायणपुर में अस्पताल के रखरखाव, स्वच्छता और सफाई, अपशिष्ट प्रबंधन, दवाई का भंडारण, लैब, फैमिली प्लानिंग, टीकाकरण समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की। टीम में खरीक सीएचसी प्रभारी डॉ. सुजीत कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक खरीक मधुकांत झा, बीसीएम विनोद शर्मा शामिल थे।
एनक्यूएएस की राष्ट्रीय टीम से प्रमाणन प्राप्त आरोग्य मंदिर सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भवानीपुर में टीम ने ओपीडी सेवा, प्रसव पूर्व देखभाल, साफ-सफाई की स्थिति व उपलब्ध संसाधनों की सुव्यवस्था के लिए सीएचओ मनोहर राम की सराहना की।

