नवगछिया । सीडीओ के मुख्य अभियंता राकेश कुमार ने कटिहार के मुख्य अभियंता के साथ इस्माईलपुर के बिंदटोली में बने विभिन्न कटाव स्थलों का निरीक्षण किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 300
उनके साथ अधीक्षण अभियंता मोहम्मद असलम एवं कटिहार के मुख्य अभियंता अनिल कुमार भी साथ में थे। टीम ने इस वर्ष कटे तटबंध के हिस्से को देखकर वहां अभी तक बचाव के लिए किए गए कार्यों की जानकारी वहां मौजूद अभियंता से ली।
उन्हें बताया गया कि लगभग 100 से 150 मीटर में लूप बनाकर तीसरे स्थान पर गंगा द्वारा तटबंध को नुकसान करने का प्रयास किया गया था। जिसे रोकने में हमलोग सफल रहे। सीडीओ के मुख्य अभियंता ने स्पर की लंबाई-चौड़ाई एवं अपोजिट में कटे स्थल के बारे में जानकारी ली।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
