बिहपुर । सुबह की सैर पर निकले शिक्षक को तेज रफ्तार पिकअप ने सोमवार की सुबह साढ़े चार बजे मिल्की गांव के समीप चौदह नंबर सड़क पर धक्का मार दिया। जिस कारण शिक्षक को सिर में गंभीर चोट लग गई। वहीं ग्रामीणों ने घायल अवस्था में शिक्षक को बिहपुर सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शिक्षक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने एक घंटे तक सड़क जाम कर दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम लोगों ने हटाया।

वहीं मृतक शिक्षक की पहचान सोनवर्षा कठौतीया वार्ड नंबर 16 निवासी सुधीर मंडल के रूप में हुई। मृतक शिक्षक मध्य विद्यालय अनुसूचित टोला सोनवर्षा में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। सूचना पर  दरोगा नवीन कुमार व विकास कुमार  मौके पर पहुंच आगे की कार्रवाई में जुट गये और शव को पोस्टमॉर्टम के लिये नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। इधर शिक्षक सुधीर मंडल की मौत पर मां फूदाय देवी, पत्नी इंदु देवी, पुत्र प्रशांत कुमार, रमण कुमार, सौरभ कुमार व पुत्री आसमा कुमारी, काजल कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।

शिक्षक की मौत की बात इलाके में फैली तो सोनवर्षा दोमुहि चौक पर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचकर चौदह नंबर सड़क को जाम कर दिया।इस दौरान करीब एक घंटा तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही। वहीं इंस्पेक्टर बिनय कुमार, दरोगा नवीन कुमार, विकास कुमार समेत झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार व भवानीपुर ओपी प्रभारी रमेश कुमार भी पहुंच गये। वहीं मृतक के परिजन जांच की मांग कर रहे थे। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम लोगों ने हटाया और यातायात का सुचारू  संचालन हो पाया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *