नवगछिया / भागलपुर: होली बाद यात्रियों की वापसी के कारण रविवार को ट्रेनों में काफी भीड़ रही। दिल्ली, मुंबई, हावड़ा जाने वाली ट्रेनों में ज्यादा भारी भीड़ थी। हर बार होली के बाद बिहार से बाहर कमाने के लिए जाने वाले लोगों की भीड़ स्टेशनों पर उमड़ती है।

बाहर काम करने वाले होली में घर आते हैं। इस कारण होली में आने और जाने वाले दोनों तरह के पैसेंजर की भीड़ रहती है। विक्रमशिला एक्सप्रेस, एलटीटी, ब्रह्मपुत्र मेल यात्रियों से पटा रहा।

नवगछिया से दिल्ली जाने वाली सीमांचल, महानंदा एवं नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, यात्री हुए परेशान दिखे जनरल कोच की बात तो दूर स्लीपर कोच में बर्थ से ज्यादा यात्री सवार दिखे। जनरल कोच में क्षमता से दोगुने से भी ज्यादा यात्रियों ने सफर किया। कोच के गलियारे से लेकर शौचालय के पास भी यात्री खड़े रहे। इधर, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल के जवान प्लेटफार्म पर सतर्क दिखे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *