यदि आप भीड़भाड़ वाले इलाके में एटीएम से पैसे निकाल रहे हैं तो सावधान रहिए। आपकी मदद के नाम पर ठग आपके पैसे उड़ा सकता है। नवगछिया से इस धंधे को संचालित किया जाता है।

एटीएम से रुपए निकासी और ठगी गिरोह के संचालन का खुलासा तब हुआ, जब बस स्टैंड के पास गुरुवार को एक बदमाश को ठगी करते रंगेहाथ पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर एक अन्य अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया था। पकड़ाए अपराधी ने पुलिस को चकमा देने के लिए अपनेआप को केहाट सहायक थाना क्षेत्र के ही माधोपाड़ा का रहने वाला बताया था, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि वह नवगछिया बाजार के पास का रहने वाला मो. रज्जाक आलम है।

िछले तीन महीने के दौरान केहाट सहायक थाने की पुलिस एटीएम से ठगी करने वाले 7 लोगों को 55 एटीएम के साथ गिरफ्तार किया है। सबसे अधिक 38 एटीएम कार्ड के साथ अररिया जिला के भरगामा निवासी एक अपराधी को केहाट सहायक थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने लाइन बाजार के बिहार टाकीज रोड स्थित एक एटीएम के पास एक महिला के कम्प्लेन पर पकड़ा था।

एक दर्जन से अधिक लोग मदद के नाम पर कर रहे हैं ठगी

पुलिस हिरासत में एटीएम से ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *