नवगछिया। सोनपुर रेल मंडल के रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों में बिना टिकट और अनियमित टिकटों पर यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है। इसी क्रम में सोनपुर मंडल द्वारा नवगछिया रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को रेल मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया

बिशेष टिकट जांच अभियान के तहत रेल मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नवगछिया स्टेशन पर औचक टिकट जांच की। टिकट चेकिंग के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट से यात्रा करने वाले 149 यात्रियों को पकड़ा गया। इन यात्रियों से 41 हजार 720 रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *