नवगछिया स्टेशन रोड में बरसात शुरू होने के साथ ही जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे शहर में खरीददारी करने आने वाले लोगों व राहगीरों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग गंदे पानी के बीच आने-जाने को विवश हैं। शहर की मुख्य सड़क पर जलजमाव होने से दुकानदारों का धंधा भी मंदा पड़ गया है।

जलजमाव की समस्या को लेकर न तो रेलवे प्रशासन पहल कर रही है न ही नगर पंचायत प्रशासन। इसे लेकर रेलव वे नगर पंचायत एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रही है।

आजाद हिन्द मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि अगर जल्द इस समस्या का समाधान नहीं हुअा ताे दुकानदार व स्थानीय लोग के साथ माेर्चा स्टेशन परिसर में धरना प्रदर्शन करेगी।

नवगछिया स्टेशन रोड में जमा बारिश का पानी

जल्द होगा समस्या का समाधान : इस संबंध में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन ने कहा कि जलजमाव की समस्या के संदर्भ में पहल किया जा रहा है।

रेलवे के पदाधिकारियों से इस संदर्भ में बात हुई है। सोमवार को रेलवे के पदाधिकारी के साथ बैठक है। जिसमें उनसे रेलवे की तहबाजारी का सीमांकन रिपोर्ट भी मांगा गया है। जल्द ही जलजमाव की समस्या का समाधान किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *