नवगछिया : नवगछिया बाजार में सोमवार की संध्या समय महिला सब्जी विक्रेता रिंकी देवी ने सब्जी खरीद करने आए ग्राहक नवगछिया निवासी मो निसार का तराजू से मारकर सिर फोड़ दिया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे टाइगर मोबाइल के जवानों ने मामले की छानबीन करते हुए घायल ग्राहक मो निसार को को रिक्सा से इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा है. मौके पर उन्होंने इसकी सूचना नवगछिया थानाध्यक्ष को भी दी.

जानकारी के अनुसार सब्जी के कम वजन देने को लेकर सब्जी विक्रेता एव ग्राहक के बीच विवाद शुरू हुआ. इसी दौरान महिला सब्जी विक्रेता रिंकी देवी ने स्थानीय ग्राहक मो निसार का सर तराजू से फोड़ डाला.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

