नवगछिया : बिंद टोली गांव के पास सोमवार को स्पर संख्या आठ पर डाउनस्ट्रीम में करोड़ों की लागत से बने स्ट्रीम में कटाव से हड़कंप मच गया। कटाव गेखकर बिंद टोली गांव के लोगों में अब दहशत होने लगा है।
कटाव में पहले ही बाबू टोला कमला कुंड का अधिकतर हिस्सा कटकर गंगा में समा गया है। अब बाकी बच्चे हिस्से की तरफ गंगा नदी का दबाव है। पूर्व में भी इस स्तर पर काफी काटाव हो चुका है, जिसके कारण अपनी पुरानी लंबाई से काफी छोटा है। गंगा के जलस्तर में मामूली वृद्धि भी हुई है लेकिन नदी का दबाव अभी यहां पर है।
ग्रामीणों ने बताया कि जिस तरह से यहां पर अगर कटाव अगर हुआ तो या काफी दुर्भाग्य होगा। वहीं जल संसाधन विभाग के अभियंताओं ने बताया कि दबाव है लेकिन कटाव रुका हुआ है। हम लोग यहां पर कैंप कर रहे हैं। अभी 15 अक्टूबर तक कैंप रहेगा।


