नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में हो रही वृद्धि को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कोविड-19 सेंटर की स्थापना की जाने की तैयारी में है.

हालांकि अभीतक कोविड सेंटर बनाया नही गया हैं लेकिन कोविड 19 सेंटर बनाए जाने की तैयारी शुरू है. इसको लेकर अस्पताल के नए भवन में जो भी कमी है उसे दूर किया जा रहा है.

संभावना है कि दो से तीन दिन के अंदर कोविड 19 सेंटर की स्थापना हो जाएगी. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एके सिन्हा ने कहा कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर कोविड 19 सेंटर की तैयारी की जा रही है. भाजपा मुकेश राना ने जताया आभार.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *