नवगछिया – सूबे में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद भी शराब की तस्करी का सिलसिला थम नहीं रहा है. आए दिन शराब बरामदगी जारी है. शराब के साथ तस्करों की भी खूब गिरफ्तारी होगी. इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है.
Total Downloads: 100
साथ ही 5 बोतल विदेशी शराब व 20 पाउच देशी शराब भी जब्त की है. परवत्ता थाना पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर जहान्वी चौर स्थित सड़क किनारे 5 बोतल विदेशी शराब व 20 पाउडर देशी शराब के साथ में एक तस्कर भी गिरफ्त में आया है.

जो थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी सुदिन साह को गिरफ्तार किया है. वहीं परवत्ता थाना अध्यक्ष नवनीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में पुलिस ने शराब तस्कर सुदिन साह को गिरफ्तार किया गया.

