बिहपुर : हरियो त्रिमोहन कोसी नदी घाट के पास से बालक का शव बरामद किया गया। शव की पहचान हरियो के वार्ड छह निवासी संजय कुमार सिंह के 11 वर्षीय पुत्र अश्विनी राज के रूप में की गई।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 550

अश्विनी राज शनिवार को अचानक खेलने के दौरान लापता हो गया था। वह कक्षा छह का छात्र था। रविवार की शाम बच्चे का शव हरियो त्रिमुहान कोसी घाट के समीप स्लूईस गेट से बरामद किया गया।

हरियो ग्राम कचहरी के सरपंच राजकिशोर राजपाल ने बताया कि अश्विनी के लापता होने के बारे में परिजनों ने रविवार को थाने में सूचना दी थी। शनिवार शाम से ही अश्विनी के परिजन गांव के समीपवर्ती मधेपुरा जिले के चौसा, फुलौत,आलमनगर व पुरैनी आदि में खोजबीन कर रहे थे। लापता छात्र के पिता गांव में ही किराने की दुकान चलाते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *