नवगछिया। गोपालपुर थाना के पोखरिया के पास नवगछिया करारी तिनटंगा 14 नंबर सड़क पर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से कुचलकर 12 वर्षीय छात्र सूरज कुमार पिता गुड्डू यादव की मौत हो गयी है। मृतक बालक चपरघट स्थित कोचिंग से पढ़कर घर लौट रहा था। मृतक पोखरिया स्थित विद्यालय में आठवीं का छात्र था।

आसपास के लोगों उसे खून से लथपथ बालक को पीएचसी ले जाने का प्रयास किया लेकिन उसकी मौत हो गयी। बेटे की मौत पर मां ललिता देवी बदहवास हो गयी और बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे महिलाओं ने पानी का छींटा मारकर होश में लाया। वह बार-बार अपने लाडले को खोज रही थी।

वहीं उसके भाई धीरज और बहन लक्ष्मी का भी रो-रो कर बुरा हाल था। पिता गुड्डू यादव के आंखों का आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *