नवगछिया :नवगछिया में बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर 14 नम्बर सड़क पर एक ट्रैक्टर पलटने से एक दर्दनाक घटना हुई। यह हादसा रविवार शाम करीब 5 बजे हुआ, जिसमें ट्रैक्टर चालक दिलीप मंडल (45 वर्ष) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। दिलीप की पत्नी और बच्चे घटना के बाद मौके पर पहुंचे और रोने लगे। उनके घर में कमाने वाले इकलौते सदस्य थे। मृतक के छह बेटियाँ और दो बेटे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है।.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
