खरीक | बच्चे को पीटने से रोकने पर युवक को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। 18 दिन बाद गुरुवार की रात इलाज के दौरान पीएमसीएच में उसकी मौत हो गई। मृतक अरुण मंडल (35) खरीक के नया टोला भवनपुरा का रहने वाला था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 347
पत्नी राधा देवी परिवार के सदस्यों के साथ शुक्रवार को शव लेकर थाना पहुंची और गांव के ही नीरज मंडल के खिलाफ केस दर्ज कराया। आवेदन में कहा है कि 22 जुलाई को पति भोज खाने जाने के लिए घर से बाहर निकले तो देखा कि पड़ोस के ही नीरज मंडल अपने बच्चे को पीट रहा है।
पति ने बच्चे को पीटने से मना किया तो नीरज ने लाठी से पीटकर उन्हें घायल कर दिया। पति बेहोश हो गए तो नीरज मृत समझ कर भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
