मधेपुरा में हथियार के साथ गिरफ्तार हुए पवन यादव की निशानदेही पर नवगछिया एसपी निधि रानी के निर्देश पर की गई छापेमारी में पुलिस ने रंगरा थाना क्षेत्र के साधोपुर गांव से हथियारों का तस्कर वैशाली यादव को दो कट्‌टा और 153 गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके घर से एक लाख नौ हजार नकद और दो मोबाइल भी जब्त किया है।

एसपी निधि रानी ने कहा कि मधेपुरा पुलिस ने मंगलवार की शाम में हथियार के साथ मधेपुरा के ही फुलौत में वाहन चेकिंग के दौरान पवन यादव को गिरफ्तार किया था। जब पवन यादव ने हथियार के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि रंगरा के साधोपुर निवासी वैशाली यादव से हथियार की खरीदारी की है।

मधेपुरा पुलिस ने इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने उक्त कार्रवाई की। एसपी ने कहा कि वैशाली यादव अवैध हथियारों की तस्करी करता था। वैशाली से पूछताछ की है जिसमें उसने गोपालपुर निवासी कारेलाल मंडल को अपना साझेदार बताया।

जब पुलिस ने कारेलाल यादव के घर पर छापेमारी की तो उसके यहां से कोई आर्म्स नहीं मिला। लेकिन दस लीटर शराब मिली। कारेलाल यादव के विरूद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। एसपी निधि रानी ने बताया कि छापेमारी में बरामद रकम उनलोगों के हैं जिन्होंने हथियार के लिए वैशाली यादव को पैसे दिये थे। इस बाबत रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी में नवगछिया इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा के साथ रंगरा पुलिस की टीम शामिल थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *