नारायणपुर। प्रखंड के पहाड़पुर गांव से लगभग छः दिनों से 26 वर्षीय विवाहित महिला लापता है। महिला के पिता ने भवानीपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Total Downloads: 209
ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि दो माह पूर्व वहां के एक अपराधी का अवैध हथियार भवानीपुर पुलिस ने बरामद किया था। जिसका राज वह महिला जान रही थी। महिला के पति का अवैध संबंध एक महिला के साथ था जिस कारण दोनों में बराबर खटपट होती थी।
बिहपुर। झंडापुर के नवटोलिया निवासी अस्सी वर्षीय सुरेश यादव 7 जून से ही घर से लापता हैं। इस बाबत उनके पुत्र बबलू यादव ने झंडापुर ओपी में आवेदन दिया है। ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया आवेदन के आलोक में पड़ताल की जा रही है।

