नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा प्रखंड के मुरली गांव के पूर्व मुखिया के हत्या से पूर्व ही सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल पूर्व मुखिया सुबोध सिंह के द्वारा रंगरा में ओपी में जान पर खतरा बताते हुए एक आवेदन दिया था। जिसके बाद रंगरा थानाध्यक्ष द्वारा मामला दर्ज कर जांच की गई। जांच में पता चला कि मुखिया को मारने के लिए बासुकी यादव को सुपारी दी गई है। जिसके बाद छापेमारी कर बासुकी यादव व इसमें शामिल एक अन्य अपराधी को देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
3 लाख 50 हजार में हुई थी हत्या की डील
पुलिस के जांच में पता चला कि पूर्व मुखिया की हत्या के लिए सुपारी किलर को 3 लाख 50 हजार रुपये दिए गए थे। जिसमें बासुकी यादव व चंदन यादव दोनों मिलकर मुखिया की हत्या करने वाला था। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
दियारा क्षेत्र में बना रहा था अपराध की योजना
नवगछिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दियारा क्षेत्र में दो व्यक्ति हथियार के साथ अपराध की योजना बना रहा है। जिसके बाद तुरंत टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई। इस दौरान दो अपराधी बासुकी यादव व चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।


