नवगछिया। Narayanpur प्रखंड के Bhawanipur थाना से एक सिपाही के 35 कारतूस चोरी होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी हुए सभी कारतूस बरामद कर लिए हैं। आरोपियों के पास से स्मैक भी जब्त की गई है।

Whatsapp group Join

थाना प्रभारी शंभू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नगरपारा के गंभीर सिंह, नारायणपुर चकरामी के राजन मालाकार और नारायणपुर के दिवाकर यादव के रूप में हुई है। गंभीर सिंह पहले भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है और मंदिरों में चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है।

पुलिस के अनुसार राजन मालाकार पहले भवानीपुर थाना में सिपाहियों और अधिकारियों के लिए खाना बनाने का काम करता था। इस कारण उसे थाने में सामान रखने की जगह और अधिकारियों की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी। चोरी करते पकड़े जाने के बाद उसे थाने से हटा दिया गया था, लेकिन वह लगातार थाने आता-जाता रहा और कारतूस चोरी में सहयोग करता रहा।

कारतूस चोरी की यह घटना करीब एक सप्ताह पूर्व हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गहन जांच के बाद आरोपियों की पहचान की। दिवाकर यादव के ठिकाने से स्मैक भी बरामद की गई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया गया।

इस मामले में Bihar Police ने सिपाही दिलीप यादव को निलंबित कर दिया है। दिलीप यादव 7 मार्च को छुट्टी से वापस लौटे थे, तब उन्होंने अपनी कारबाइन का मैगजीन और 35 कारतूस गायब पाया। इसकी सूचना उन्होंने थाना अध्यक्ष को दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *