नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नवगछिया इकाई के द्वारा संचालित परिषद की पाठशाला कार्यक्रम सुचारू रूप से लगातार चालिस दिनों से किया जा रहा है. परिषद के पाठशाला में मंगलवार को अभाविप कार्यकर्ताओं के द्वारा बच्चों को अपने कक्षा के अलावा कौशल विकास, व्यक्तिव विकास आदि विषयों पर जानकारी अभाविप कार्यकर्ताओं के द्वारा दिया जा रहा है.

अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया ने बताया कि पिछले पांच माह से बच्चों के स्कुल बंद होने के कारण बच्चे का पढ़ाई ठप हो गई है और बच्चों घर में रहकर अपने आप में परेशान हो रहे हैं. इसलिए अभाविप कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे देश में यथासंभव शारिरिक दुरी, मास्क, सेनेटाइजर का उपयोग कर बच्चों को शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है.

उसी क्रम में पाठशाला में बच्चों को चित्र बनाने का भी अभ्यास कराया जा रहा है. वहीं परिषद की पाठशाला कार्यक्रम को सफल बनाने में अभाविप के गौरव कुमार, पंकज कुमार, सुजीत सिंह चौहान,नगर मंत्री राहुल कुमार, कालेज अध्यक्ष अविश कुमार, रवि कुमार, सौरभ पौद्दार, अमित कुमार,बमबम कुमार आदि अपना अपना क्षम दान दें रहें हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *