नारायणपुर | राजमार्ग-31 नारायणपुर चौक के पास शराब के नशे में एंबुलेंस चालक ने हाईवे किनारे बाइक सवार चकरामी निवासी शिवेश कुमार रविदास को टक्कर मार दी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 61
जिससे बाइक सवार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची भवानीपुर पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में उसका इलाज करवाया। पुलिस ने एंबुलेंस चालक जहानाबाद जिले के सतूराबाद थाना के इब्राहिमपुर निवासी अनिल यादव के पुत्र चालक संतोष कुमार को हिरासत में लिया है।
पूछताछ के दौरान स्वास्थ्य जांच के दौरान अल्कोहल की पुष्टि होने पर गिरफ्तार आरोपी चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह जानकारी एडिशनल प्रभारी नीलमणि ने दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
