नवगछिया : चापर ढाले के समीप एनएच-31 सड़क मार्ग पर तीन गाड़ियों की भिड़ंत हो गई। इसमें दो बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गए। इनमें से 1 की स्थिति काफी नाजुक बताई जाती है।
Total Downloads: 202
घायलों की पहचान खगड़िया के परबत्ता निवासी भवेश यादव, मधेपुरा के मोहनपुर थाना क्षेत्र के दरोगी मंडल, पूर्णिया के रूपौली अंतर्गत बिरौली निवासी गोपाल राय, शीला देवी, सोनाली कुमारी व मोनू कुमार, मधेपुरा के मोहनपुर क्षेत्र अंतर्गत भटगामा निवासी ननकी देवी, पश्चिम बंगाल के दालकोला निवासी बासू का नाम शामिल है।

सभी घायलों को पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। यात्रियों से खचाखच भरी टेंपो कुरसेला की तरफ से नवगछिया जा रही थी।

इसी दौरान चापर ढाला के समीप यात्रियों से भरी टेंपो ने आगे-आगे चल रहे पिकअप वैन में धक्का मार दिया। टेंपो के पीछे पीछे चल रहे हैं अल्टो कार ने भी टेंपो को पीछे से धक्का मार दिया। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें 2 बच्चों सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पिकअप और ऑल्टो कार चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहे।

