नवाछिया : सड़क दुर्घटना में घायल परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर पंचायत के शंकरपुर निवासी दिनेश मंडल की मौत हो गई है. दिनेश मंडल की मौत के बाद परबत्ता पुलिस द्वारा उसके शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया. मृतक के परिजनों ने बताया कि 24 दिसंबर को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
Total Downloads: 105
गंभीर रूप से घायल होने के कारण मायागंज अस्पताल से रेफर कर दिए जाने के बाद पटना में उसका इलाज चल रहा था. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई है. दिनेश मंडल की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. उसकी मौत से परिजन गहरे सदमे में है.

मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो घायल
नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर टोल प्लाजा के आगे हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में मधेपुरा जिले के अलगनगर निवासी विजल शर्मा एवं पंडाला शर्मा शामिल है. दोनों घायलों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में किया गया.

