नवगछिया : नारायणपुर प्रखंड प्रमुख पद से समाजसेवी मंटू यादव की पत्नी रिंकू यादव निर्विरोध निर्वाचित हो गयी है. मंगलवार को नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में सुबह नारायणपुर के पंचायत समिति सदस्य जुटे थे. चुनाव की प्रक्रिया में सभी सदस्यों ने रिंकू यादव को प्रखंड प्रमुख और पूर्व प्रखंड प्रमुख अशोक यादव को निर्विरोध निर्वाचित होने का प्रस्ताव दिया. दोनों के विरुद्ध किसी भी पदाधिकारी ने चुनाव नहीं लड़ने की बात कही. प्रमुख पद पर रिंकू यादव की प्रस्ताव शंकर शर्मा बने और समर्थक सरधारी मंडल बने. उपप्रमुख पद पर प्रस्तावक व्यास अली बने और समर्थक फुलेश्वर साह बने. इसके बाद निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष किसी भी सदस्य ने अपनी दावेदारी नहीं दी. परिणामत: रिंकू यादव को प्रमुख पद पर और अशोक यादव उपप्रमुख पद निर्वाचित निर्वाचित कर दिये गये. इसी घोषणा निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राघेवंद्र सिंह ने किया. इस अवसर पर नवनिर्वाचित सभी प्रतिनिधियों को पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलायी गयी. इस अवसर पर शहजादी खातुन,शंकर शर्मा, फुलेशवर साह, अशोक यादव, रिंकू देवी, रमेश दास, ग्यास अली, रंजू राज, रंजू देवी, सरधारी मंडल, देवेंद्र शर्मा, मिशन देवी, समित्रा देवी, कृष्णदेव शर्मा, राजीव मंडल, अमरेंद्र यादव उर्फ बाबुसाहब, सौदागर मंडल आदि पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे.

नवनिर्वाचित प्रमुख को दी बधाई
नवनिर्वाचित प्रमुख व उपप्रमुख को पूर्व प्रमुख सह नवनिर्वाचित मुखिया ईशो यादव, मुखिया प्रितम मिश्रा, मुखिया नरेंद्र कुमार उर्फ भोपाली यादव, मुखिया बैरिस्टर सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र सिंह कुशवाहा, दिनेश यादव, त्रिभुवन शर्मा, उमाकांत शर्मा, मुखिया सुनील पासवान, मुखिया रूपेश मंडल, मुखिया जदयू के छोटु गोस्वामी, शैलेन्द्र सिंह, रालोसपा के सुभाष सिंह, कांग्रेस के अयूब अली, त्रिभुवन शर्मा, छेदी सिंह, कुंदन यादव आदि अन्य भी थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *