राजीव रंजन नारायणपुर – प्रखंड के उत्क्रमित उच्च बिधालय रायपुर के नौंवी कक्षा के छात्र रायपुर निवासी रामवरण शर्मा के पुत्र अंग्रेज कुमार (13) का सोमवार को लगभग 12:30 बजे रायपुर गॉव के वार्ड संख्या नौ के निवासी रामवरन शर्मा का छोटे पुत्र की मौत घास काटने के लिए नदी तैर कर जाने के दौरान गहरे खाई में दम फुलने के उपरांत डुबकर हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घास काटने के लिए कोसी नदी के सुखाड़ घाट पार करने के दौरान गहरे पानी चला गया.और डूबने के बाद घाट पर मौजूद ग्रामीणों नें शव को ढुंढने का अथक प्रयास किया.और प्रमुख प्रतिनिधि मंटू कुमार यादव को घटना की जानकारी दी.
मौके पर श्री यादव ने सीओ व भवानीपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंचे सीओ रामजपी पासवान,थानाध्यक्ष नीरज कुमार,प्रमुख प्रतिनिधि मंटु कुमार यादव पुलिस बल के साथ कोसी नदी के किनारे पहुंचे व ग्रामीण गोताखोर व मछुआरे की मदद से नाव के सहारे जाल के माध्यम से शव को काफी मशक्कत के बाद पॉच घंटे बाद शव को कोसी नदी से बाहर निकाला गया. शव को देखने के लिए आसपास के लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी. शव को देखते हीं परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे.

पिता रामबरण शर्मा, मॉ माला देवी, भाई संतोष कुमार, मनीष कुमार, सुदेश कुमार, बहन सरिता, दुलारी का रो रो कर बुरा हाल था. वहीं मुखिया उमाकांत शर्मा ने बताया की मृतक युवक अंग्रेज पढ़ने में सरल स्वभाव के साथ मिलनसार एवं आज्ञाकारी था.युवक पढ़ाई के साथ साथ घर के काम काज में भी हाथ बटाता था.वहीं विश्व मानवाधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार एवं पं.स.स प्रतिनिधि कृष्णदेव शर्मा ने प्रशासनिक पदाधिकारी से मृतक के परिजनों को मुआवजे देने की मॉग की. भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने शव को कब्जे में लेकर युडी केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा.वहीं सीओ रामजपी पासवान नें बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को आपदा विभाग से मिलने वाली चार लाख की मुआवजे की राशी दी जाएगी.


