नवगछिया : कुर्सेला से जीरोमाइल नवगछिया होते हुए जाह्नवी चौक तक सैकड़ों ट्रक चालक सोमवार देर शाम से जाम में फंसे हुए हैं. न खाने का ठिकाना है और न ही पानी की व्य स्था. मंगलवार को देर शाम तक अधिकांश ट्रक चालक अपने अपने ट्रकों में कंबाल तान कर सोये हुए थे. ट्रक चालक काफी डरे सहमे हैं. अधिकांश ट्रक चालकों में इस बात की अवधारणा है कि नवगछिया से लेकर भागलपुर तक का इलाका काफी खराब है.
Total Downloads: 188
– दो से तीन दिन का सफर 12 दिनों में भी तय नहीं कर सके सैकड़ों चालक
– कई तरह की परेशानियों से जूझ रहे हैं ट्रक चालक
इस रूट में अक्सर ट्रक चालकों के साथ लूट पाठ की घटना होती है. सभी ट्रक चालक अपने अपने ट्रकों का दरवाजा लॉक कर सोये हुए थे. प्रभात खबर के प्रतिनिधि द्वारा आवाज देने पर भी वे इस भय से बाहर नहीं निकल रहे थे कि उनके साथ कोई अनहोनी न हो जाय. बहरहाल आश्वस्त होने के बाद ट्रक चालक ट्रकों से निकल कर अपनी समस्या पर बात करने ट्रकों से निकलने को तैयार हुए.

नेपाल से बंगाल तक आना और जाना दो से तीन दिन का रास्ता है, लेकिन 12 दिन में पूरी नहीं कर पाये यात्रा पूर्वी चंपारण के ट्रक चालक मनोज सिंह ने कहा कि वे असोम के तिनसुकिया से आ रहे हैं उन्हें कोलकाता जाना है. उनके ट्रक पर चायपत्ती लोड है. कोलकाता से आना जाना पांच दिन का रास्ता है लेकिन वे आज 12 वें दिन सफर हैं. आने वक्त भी भागलपुर में ही जाम में फंसे थे औन जाने के समय में कटिहार जिले के कुर्सेला में सोमवार को शाम में जाम में फंसे हैं. करीब 19 घंटे वे कुर्सेला से नवगछिया जीरो माइल तक ही पहुंच पाये हैं. शेखपुरा निवासी ट्रक चालक पंकज कुमार ने कहा वे विराट नगर से कोलकाता जा रहे हैं. कोलकाता से भी वे माल लेकर विराट नगर गये थे. उनका आने जाने का सफर चार दिनों का था.
लेकिन आज वे सातवें दिन यात्रा में हैं. यूपी के सुल्तानपुर निवासी शरीफ खान ने बताया कि वे विराटनगर से आये हैं और उन्हें कोलकाता जाना है. आने जाने में उन्हें एक हप्ता विलंब हो गया. उनके ट्रक पर कंटिनर लोड है. कोलकाता निवासी विराज दत्त राय ने कहा कि वे ग्यारह दिन से सफर में हैं. बंगाल, बिहार, नेपाल कहीं भी जाम में नहीं फंसे लेकिन आने वक्त और जाने वक्त भागलपुर जिले में ही जाम में फंसे हैं. चार दिनों की यात्रा थी वे आज वे 12 वें दिन भी यात्रा पर हैं. कब पहुंचेगे कहना मुश्किल है. जाम में फंसे ट्रक चालकों कैमुर भभुवा जिला निवासी रंजीत सिंह, कोलकाता निवासी सोनू,

यूपी के आजमगढ़ निवासी रामाश्रय यादव, गोपालगंज के कृष्णा राय, झारखंड पालेजोरी निवासी जमील अंसारी ने कहा कि उनके ट्रक में चायपत्ती लोड है, वे नेपाल से आ रहे हैं. 12 वें दिन यात्रा पर हैं. जिस जगह वे लोग जाम में फंसे हैं यहां पर खाना, पानी की काफी समस्या है. पानी उपलब्ध नहीं रहने से वे लोग खाना भी नहीं बना पा रहे हैं. पिछले 19 घंटे से उनलोगों को खाना नसीब नहीं हुआ है. उपर से ठंड जानलेवा है. ट्रक चालकों ने कहा कि इन दिनों इस रूट में हर जिले में वाहनों की आवाजाही बढ़ी है लेकिन दूसरे जिलों में यातायात का बेहतर प्रबंधन रहने के कारण जाम नहीं लग रहा था लेकिन भागलपुर जिले में यातायात की व्यवस्था नहीं रहने के कारण वे उनलोगों का पांच से सात दिन बरबाद हो जा रहा है.

