राजधानी पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने चड्ढा गिरोह के 14 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि ये अपराधी हत्या, लूट समेत कई वारदातों में शामिल थे. साथ ही ये लोग पुलिस पर हमला कर अपने साथी को छुड़ाने की तैयारी में थे.

पटना के एसएसपी मनु महाराज ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इन अपराधियों को दानापुर, बिहटा और रुपसपुर इलाके से गिरफ्तार किया है. इनके पास से 10 पिस्टल कई जिंदा राउंड कार्टून के साथ-साथ लूटी हुई पांच मोटरसाइकिल के साथ कई मोबाइल भी बरामद किया गया है. गिरोह में शामिल अपराधी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं.

कैदी को छुड़ाने की साजिश नाकाम

मनु महाराज ने बताया कि अपराधी दानापुर कोर्ट में पेशी करने आए एक अपराधी को छुड़ाने की फिराक में लगे थे और इनकी मंशा थी कि कोर्ट परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों पर गोली और बम चलाकर पेशी करने आए विवेक नाम के अपराधी को छुड़ा लें. जिसे पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया और इस घटना में शामिल 14 अपराधियों को पटना पुलिस ने धर दबोचा है.

हाई-वे पर राहगीरों से लूटपाट
एसएसपी ने बताया कि इन अपराधियों का आतंक हाईवे पर होता था. हाइवे से आने-जाने वाले बाइकर्स की बाइक लूटना इस गिरोह का मुख्य पेशा है। अगर कोई बाइक देने में आना-कानी करते थे तो इस गैंग के अपराधी उसकी हत्या कर देते थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *