पसराहा थाना क्षेत्र के भोरकाठ गांव स्थित कार्तिक गुप्ता बासा के पास में बुधवार की शाम ठनका की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई।.

मृतक सौरभ कुमार उर्फ बोका मंडल (15) भोरकाठ निवासी राजो मंडल का बेटा था। सूचना मिलते ही पसराहा पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार की दोपहर सौरभ भोरकाठ बहियार से घास लेकर अन्य पशुपालकों के साथ बैसा भोरकाठ सड़क के रास्ते अपना घर जा रहे थे। .

भोरकाठ निवासी कार्तिक गुप्ता बासा स्थित कुंआ के पास ठनका की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। वही पसराहा थानाध्यक्ष आषुतोष कुमार ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया कर शव को पोस्टमार्टम के लिए खगडि़या भेजा गया है। किशोर के माथे पर घास की बोझ था तथा इनके आगे पीछे भी अन्य पशुपालक जा रहे थे।.

ठनका में पूर्वमें भी जा चुकी हैजान:

ठनका में इससे पहले भी कई की जान जा चुकी है। एक माह पूर्व मानसी प्रखंडके ठाठा गांव के बगीचे में ठनका गिरने से दो बालक की मौत हुई थी तो एक बालक गंभीर रुप से झुलस गए थे।इस वर्षमें अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत ठनका के चपेट में आने से हो चुकी है।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *