अगले दो दिनों तक भागलपुर में बारिश होने की संभावना है। शनिवार को अधिक बारिश हो सकती है। इसके कारण तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम 31 व न्यूनतम 17.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाये रहे लेकिन तेज बारिश नहीं हुई। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबादी हुई। इस दौरान हवा 2.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी।
Total Downloads: 105
बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के एग्रीमेंट ऑब्जर्बर विक्रम कुमार ने बताया कि दक्षिण अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और पूर्वी राजस्थान से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए एक ट्रफ लाइन बनने का असर बिहार पर दिख रहा है। जिसके कारण शनिवार को भागलपुर में अच्छी बारिश की संभावना है। इस दौरान नौ मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। रविवार को भी जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

उन्होंने बताया कि बारिश होने के कारण शनिवार को अधिकतम तापमान घटकर 28 से 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच जायेगा। सोमवार से मौसम में फिर से बदलाव दिखेगा। जिसके कारण तापमान में वृद्धि होगी और लोगों को गर्म का अहसास होगा।

