पूर्णिया : पूर्णियावासियों के हवाई सफर का सपना जल्द ही साकार होने वाला है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। हवाई अड्डा के निर्माण के लिए सोशल इंपेक्ट एसेसमेंट (एसआइए) शुरू कर दी गई है। इसका जिम्मा पटना के तीन संस्थानों एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट, आद्री इंस्टीट्यूट और चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान को सौंपा गया है। इस माह एसेसमेंट रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। इसके बाद जमीन अधिग्रहण शुरू कर दिया जाएगा।

53 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण : हवाई अड्डा के लिए कम से कम 53 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। रिपोर्ट मिलने के बाद हवाई अड्डा के लिए 50 व संपर्क पथ के लिए तीन एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जमीन अधिग्रहण के लिए राज्य सरकार ने प्रथम चरण में बीस करोड़ की राशि भी आवंटित कर दी है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली अनुमति : पूर्णिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने का प्लान एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बना लिया है। चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा में हवाई अड्डा के निर्माण के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी एवं विमानन विभाग के अधिकारियों ने हरी झडी दे दी है। रनवे निर्माण शुरू भी कर दिया गया है।

रनवे का हो रहा विस्तार : चूनापुर स्थित सैन्य हवाई अड्डा के रनवे को बढ़ाया जा रहा है, ताकि यहा एक साथ कई विमानों की लैंडिंग कराई जा सके। पिछले छह महीने से रनवे का विस्तार जारी है। अगस्त, 2019 तक काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यद्यपि, रनवे को लेकर रक्षा मंत्रालय द्वारा कुछ आपत्तियां भी जताई गई हैं, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि इन्हें शीघ्र निपटा लिया जाएगा। टर्मिनल निर्माण के साथ ही यहा से हवाई सेवा शुरू कर दी जाएगी।

पूर्णिया हवाई अड्डा के एसआइए के लिए पटना के एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट, आद्री व चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान को जिम्मा सौंपा गया है। रिपोर्ट आते ही जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

– अर्जुन प्रसाद

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *