संतनगर में राखी खरीद कर घर लौट रही छात्रा टीवी सेंटर निवासी प्रियंका कुमारी (22 वर्ष) को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली छात्रा की कनपटी में लगी। परिजनों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की छोटी बहन काजल ने बताया कि वह प्रियंका के साथ शनिवार को राखी खरीदने के लिए मिरचाईबाड़ी बाजार गयी थी। शाम पौने सात बजे राखी खरीद वह घर लौट रही थी। इस बीच संतनगर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल छीना और पिस्टल निकालकर गोली मार दी। इसके बाद वह बाइक लेकर भाग निकला। गोली प्रियंका की कनपटी के पास लगी जिससे वह बेहोश होकर गिर गई।

इसके बाद काजल के शोर मचाने पर लोग जुटे और घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी गई। लोगों के प्रयास से जख्मी प्रियंका को केएमसीएच में इलाज के लिए पहुंचाया गया, जहां पर डाक्टर उसे मृत घोषित कर दिया। प्रियंका महिला कॉलेज में बीए पार्ट टू में पढ़ती थी।

उसे तीन भाई है। एक भाई दिल्ली में है। दो भाई नीरज और सौरभ घर पर हैं। इन्हीं दो भाइयों को राखी बांधने के लिए राखी खरीदने प्रियंका मिरचाईबाड़ी बाजार गयी थी। छात्रा के पिता सुभाष प्रसाद यादव जहानाबाद में एएसआई के रूप में कार्यरत हैं।

घटना की सूचना पर एसडीपीओ अनिल कुमार, टाउन इंस्पेक्टर तथा सहायक थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और काजल से घटना की जानकारी ली।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *