बाबा गरीब नाथ मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान आमगोला ओवरब्रिज पर कांवरियों की भीड़ अनियंत्रित हो गई। अफरा तफरी मचने से दर्जनों कांवरिये बेहोश हो गये, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Total Downloads: 360
अफरातफरी के माहौल को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया और तकरीबन घंटे भर में माहौल पर काबू पा लिया गया। बताया गया कि सावन की तीसरी सोमवारी के चलते लाखों की भीड़ यहां पहुंची। हालांकि प्रशासन ने इसके लिए पुख्ता इंतजाम किये थे। लेकिन वह नाकाफी साबित हुए।

वहीं, भीड़ में मची भगदड़ को नियंत्रित करती एसएसपी हरप्रीत कौर भी दिखी। एसएसपी लाइन में लगे लोगों को नियंत्रित कर रही थीं। मंदिर परिसर में शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए ऐसी व्यवस्था की गई थी। जिससे सैकड़ों श्रद्धालुओं का जल एक साथ बाबा पर चढ़ रहा था।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रबंधन के सदस्यों के साथ-साथ अन्य सेवा दलों ने बैरिकेटिंग कर एक साथ कई लाईनों को आगे बढ़ाने की व्यवस्था की थी।

