बिजली उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
बिहपुर. ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण पिछले पांच दिनों से परेशानराईन टोले के लोगों ने रविवार को ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग को लेकर बिहपुर बिजली उपकेंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया. लोगों का कहना था कि बिजली नहीं रहने से लोग परेशान हैं, गर्मी से हालत खराब है. पानी की भी समस्या उत्पन्न हो गयी, विभाग के पदाधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे. आंधी में गिरे तार व पोल की मरम्मत कराने पदाधिकारी निकल गये थे, इसलिए लोगों की उनसे भेंट नहीं हो सकी।
बाढ से बचाव की दी गयी जानकारी
बिहपुर. बाढ़ सुरक्षा सप्ताह के तहत रविवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में सीओ रतन लाल की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को आपदा से बचाव की जानकारी दी गयी. एसडीआरएफ के भागलपुर आपरेशनल कमांडर मुरारी चौरसिया ने उपस्थित शिक्षा स्वयंसेवकों, स्वच्छाग्रहियों, आशा व ग्रामीणों को बाढ़ में डूबने से बचाने, जहरीले सांप के डसने के बाद किये जाने के उपाय के बारे में जानकारी दी. एसडीआररफ के जवान दिलीप व संजीव ने नाट्य प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को आपदा से बचाव के बारे में बताया. मौके पर गौतम कुमार प्रीतम, अखिलेश रमण, शिक्षा स्वयंसेवक नागेश्वर रजक, स्वच्छाग्रही राजीव यादव, रविशंकर ठाकुर, शिरीष कुमार, सूरज कुमार आदि मौजूद थे.

बिहपुर बाजार से बाइक की चोरी
खरीक प्रखंड के दादपुर निवासी रंजीत पंडित की मोटरसाइकिल हाटरोड से चोरी हो गयी. इस बाबत थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि जिस जगह से चोरी हुई है, उससे कुछ दूरी पर एक निजी अस्पताल के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा है, उससे भी कुछ सुराग नहीं मिल पाया,
खरीक महा अभियान का आयोजन
खरीक, प्रखंड परिसर में रविवार को कृषि विभाग द्वारा खरीफ महा अभियान के तहत किसानों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. उद्धाटन जिला पार्षद कुमकुम देवी, गौरव राय, प्रखंड प्रमुख झारी यादव और कृषि वैज्ञानिकों ने किया. सबौर कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को न्यूनतम लागत पर धान की बोआई करने और उन्नत केले की खेती के बारे में जानकारी दी।
पीएचसी में योग प्रशिक्षण शिविर
नारायणपुर, नियमित योग प्राणायाम का अभ्यास एवं संतुलित खानपान से मानव स्वस्थ रह सकता है. ये बातें शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इंडिया के द्वारा रविवार को पीएचसी में आशा के लिए आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर में इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी नें कहीं. शिविर में 62 आशा कार्यकर्ताओं को योगासन कराया, शिविर को सफल बनाने में डॉ सुधांशु कुमार, पुष्पराज कुमार, गोलू कुमार, शिवराज का योगदान रहा।


