बिहपुर के सोनवर्षा गांव निवासी सबिया देवी ने डीआईजी को आवेदन देकर अपने लापता पुत्र पप्पू दास को खोजने की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि उसका बेटा पप्पू जन्मजात गूंगा है, जो अलीगंज, गंगटी निवासी भीषण चंद्र ठाकुर के घर छह माह से घरेलू नौकर के रूप में काम करता था। 1200 रुपए प्रतिमाह उसे मजदूरी देने की बात हुई थी।

बिहपुर के एक परिचित ने पप्पू को काम पर रखवाया था। महिला का आरोप है कि छह माह से पप्पू को उसके मालिक मजदूरी नहीं दे रहे थे। मजदूरी मांगने पर मालिक टाल-मटोल करता था। 16 अगस्त को मालिक ने फोन कर पप्पू के लापता होने की सूचना दी।

इसके बाद हमलोगों ने अपने स्तर से उसकी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल पाया। बबरगंज थाने में लापता की सूचना दी गई है तो वहां से डांट-फटकार कर भाग दिया गया। महिला मालिक पर हत्या कर उसकी लाश को गायब कर देने का आरोप लगया। इस मामले में डीआईजी विकास वैभव ने बबरगंज थानेदार को फोन कर केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu