बिहपुर| थाना क्षेत्र के बिहपुर निवासी बनारसी मंडल के 30 वर्षीय दामाद छतीस मंडल को शराब के नशे में चंदन कुमार ने गोली मार दी। गोली उसके बाएं पैर के ठेहुने के नीचे लगी। गोली का आवाज सुनते ही पड़ोस के युवक मौके पर पहुंच।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 198
आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल को इलाज के लिए पीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

पकड़ा गया युवक शराब के नशे में धुत था, जो बिहपुर सीओ का यहां निजी ड्राइवर के रूप में काम करता है। बताया जा रहा है की दोनों युवक शराब पी रहे थे। उसी दौरान विवाद हुआ और गोली चला दी। जख्मी युवक कुरसेला के खोदा गांव का रहने वाला है, जो ससुराल बिहपुर आया था।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

