अाैलियाबाद में नकदी और जेवरात चोरी कर भागे चोर

झंडापुर ओपी क्षेत्र के औलियाबाद में रविवार की अहले सुबह चोर ने रेणू देवी पति राजकुमार सिंह के घर में चोरी की। घटना रात के 3 से 4 बजे के बीच घटी। घर में मां-बेटी अकेली सोईं थीं। चोरों ने घर का सामान खंगाला और घर में रखे बैग ले उड़े, जिसमें नकदी, जेवर रखा था। चोर घर में और सामान खंगाल रहे थे कि अचानक बेटी की नींद खुल गई और चोरों को देखते ही चिल्लाने लगी। शोर सुनने के बाद आसपास के लोग भी जग गए, अपने को घिरता देख भागने लगे। भागते समय चोर अपनी बाइक छोड़ भाग गए। बाइक में गमछे में दो बगैर सिम का मोबाइल और चप्पल पाया गया। इस घटना के संबंध में पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने घटना की तहकीकात की, उस दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि एक दो दिन में जमीन की रजिस्ट्री करानी थी उसके लिए बैग में पैसा रखा था। पुलिस से मौके से चोरों के छोड़े गए सामान को जब्त कर लिया है।

नाबालिग की शादी की सूचना पर पहुंची पुलिस

खरीक| रविवार की देर शाम थाना क्षेत्र के अंभो गांव में एक नाबालिग युवती की शादी होने की सूचना पर पुलिस देर शाम गांव पहुंची। घरवालों से पूछताछ की, परिवार के मुखिया सह गृहस्वामी ने बताया कि वह आज के ही दिन सरकारी सेवा से रिटायर्ड हुआ था। इसलिए रिटायर्ड यूनिर्वसरी मना रहा हूं। इस अवसर एक छोटा सा भोज का आयोजन किया हूं। पुलिस ने इसका आवेदन लिया। हिदायत दी कि किसी भी कीमत पर नाबालिग युवती की शादी नहीं होनी चाहिए। थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद कश्यप ने उक्त घर पर पहरेदार के रूप में चार-चार चौकीदारों को तैनात कर दिया है।

नारायणपुर में बाजार आए भाई-बहन के साथ मारपीट

नारायणपुर| प्रखंड के मधुरापुर बाजार चूड़ी पट्टी में रविवार को सतीशनगर के अनिस कुमार व मौसम कुमारी के साथ चार बाइक सवारों ने मारपीट किया। इसमें बाजार करने आये भाई अनिस का सिर फोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने घायल भाई व बहन को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया।

आवास के 11 लाभुकों पर होगी प्राथमिकी

नारायणपुर| प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत के प्रधानमंत्री आवास योजना के ग्यारह लाभुकों पर राशि लेने के बाद भी आवास नहीं बनाने पर 11 लाभुकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी। ग्रामीण आवास सहायक अजीत कुमार ने बीडीओ को आवेदन देकर कार्रवाई करने की सिफारिश की है। बताया है कि नागरपारा उत्तर पंचायत के 11 लाभुक लीला देवी, मिलन देवी, विमल कुमार झा, मीना देवी, रूबी देवी, रिंकू देवी, रानी देवी सुभद्रा देवी ने प्रथम व द्वितीय किस्त की राशि लेने के बाद भी घर नहीं बनाया है। विभाग ने पूर्व में सफेद व लाल नोटिस दिया था। अभी तक राशि से घर नहीं बनाया है। बीडीओ ने मुकदमा दर्ज करने की अनुशंसा कर दी तो प्राथमिकी दर्ज होने पर लाभुक की गिरफ्तारी के साथ साथ सरकार ब्याज सहित किस्त की राशि वसूल की होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *