जिले में अचानक तेज आवाज के साथ बम विस्फोट हुआ. इस हादसे में दो बच्चे झुलस कर जख्मी हो गए. घटना बासोपट्टी थाना क्षेत्र के पशु चिकित्सालय के पास की है. बताया जाता है कि खंडहरनुमा पशु चिकित्सालय के बगल में एक झोले में ये बम रखा हुआ था.
Total Downloads: 83
स्थानीय निवासियों ने बताया कि झोला में सामान रखा देखकर दोनों बच्चे उसे लेने के लिए छीना-झपटी करने लगे. झोला लेने की जिद में बच्चों ने अचानक उसे नीचे पटक दिया, जिससे तेज आवाज के साथ बम विस्फोट हो गया. इस घटना से दोनों बच्ची झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गईं.

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
घायल बच्चियों को लोगों ने आनन-फानन में बासोपट्टी के पीएचसी में भर्ती करवाया. जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया. दोनों बच्चों की उम्र 10 साल और 8 साल है.

पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पशु चिकित्सालय की जांच में जुट गई है. हालांकि पुलिस भी तत्काल कुछ बताने से इंकार कर रही है। बासोपट्टी थानाधक्ष ने बताया कि कुछ आवाज आने की सूचना मिली है और बच्चे घायल हुए हैं. फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है जांच के बाद ही सही तथ्य का पता चल पाएगा.

