पटना: शादी समेत दूसरे आयोजनों में हर किसी की दूसरे से अलग और खास दिखने की चाहत होती है। पटनावासियों ने भी शादी समारोह में दीपिका, अनुष्का और प्रियंका की तरह फैशनेबल दिखने की तैयारी शुरू कर दी है। इन परिधानों की कीमत अधिक होने की वजह से अधिकांश के लिए खरीद पाना संभव नहीं होता। शादी समेत अन्य विशेष समारोह फीका न पड़े, इसके लिए बाजार में महंगे परिधान रेंट पर उपलब्ध हैं। इसमें दीपिका और प्रियंका के लहंगों से लेकर निक और रणवीर की शेरवानी मिल रही है।

36 लाख का लहंगा 24 हजार के रेंट पर उपलब्ध
डाकबंगला में दुकान चलाने वाली अनुप्रिया बताती हैं कि हेवी लहंगा की मांग ज्यादा हो रही है। दीपिका का लहंगा और प्रियंका द्वारा पहनी गई साड़ी की काफी डिमांड है। इन साडिय़ों एवं लहंगा की रेंज 8 लाख रुपये से शुरू होकर 36 लाख रुपये तक है। पसंद को पूरा करने के लिए इतनी कीमत चुका पाना अधिकांश के लिए संभव नहीं होता है। लोगों के शौक को पूरा करने के लिए परिधानों को रेंट पर उपलब्ध करा रहे हैं। चार हजार रुपये से 24 हजार रुपये के रेंट पर पसंद के कपड़े दिए जाते हैं। बोरिंग रोड की नेहा बताती हैं कि मेरे घर में शादी है। कपड़ा खरीदने के लिए समय नहीं मिल पा रहा है। मैंने चार हजार रुपये के रेंट पर एक लहंगा लिया है।

ज्वैलरी भी मिल रही रेंट पर
दुल्हन ज्वैलरी के साथ ही सिंपल और प्लेन ज्वैलरी की मांग बहुत ज्यादा हो रही है। प्रिया बताती हैं कि हेवी जोधा सेट से लेकर प्लेन लुक की ज्वैलरी भी पसंद आ रही है। इन ज्वैलरी की कीमत दो हजार से लेकर बीस हजार रुपये तक है। ज्वैलरी भी रेंट पर मिल रही है। कीमत के हिसाब से रेंट तय की जाती है। कुछ ज्वैलरी के रेंट समय के हिसाब से लिए जाते हैं।

मेकअप के सामान भी किराए पर
शादी के कपड़ों के साथ ही पर्स और मेकअप का सामान भी तेजी से डिमांड में आ रहा है। कपड़ों के लुक और डिजाइन के हिसाब से पर्स और मेकअप दिया जाता है, जो लोगों को सस्ता में खास लुक दे देता है।

2004 के बाद बढ़ा क्रेज
दुकानदार अनुप्रिया बताती हैं कि 2004 के बाद रेंट पर कपड़े लेने का ट्रेंड बढ़ा है। हमारे यहां लहंगे, साड़ी और गाउन के साथ ज्वैलरी और मेकअप का सामान भी रेंट पर दिए जाते हैं। ऐसा नहीं है कि बाजार में रेंट पर सिर्फ महिलाओं के कपड़े मिल रहे हैं। पुरुषों के लिए भी तरह- तरह के डिजाइनर कपड़े भी रेंट पर उपलब्ध हैं। डिजाइन के हिसाब से कपड़े का किराया लिया जाता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *