बिहार बोर्ड ने इंटर और मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा 2019 के लिए फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) के अनुसार, मैट्रिक के परीक्षा फ्रॉम 19 सितंबर से 25 सितंबर तक भराया जाएगा। वहीं इंटर 2019 के परीक्षा फॉर्म 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक भरे जा सकेंगे।

बोर्ड ने बिहार के बोर्ड के सभी छात्रों से गुजारिश की है छात्र निर्धारित तिथि में अपने बोर्ड परीक्षा फॉर्म भर लें।

इस बार दो बार जारी होगा एडमिट कार्ड: बोर्ड का मानना है कि ऐसा करने से छात्रों के नाम आदि में सुधार करने में विशेष सहूलियत मिलेगी। पहले डमी एडमिट कार्ड यदि कोई त्रुटि है तो छात्र उसे सुधार के लिए वापस भेज सकते हैं और उसके बदले संशोधित एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *