बिहार में 26 जनवरी तक सुबह-शाम ठीक ठाक ठंड रहेगी। सुबह के समय कोहरा जबकि दिन चढ़ने के साथ ही धूप खिलेगी और लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। सुबह के समय कोहरा होगा। वहीं आसमान साफ होने व पछुआ हवा चलने से मंगलवार को रात का तापमान गिरा। यह सामान्य से नीचे चला गया है। जबकि अधिमतम तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ।
Total Downloads: 172
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पटना के न्यूनतम तापमान में सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को यह एक डिग्री तक गिरकर 8.7 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि सामान्यत: यह 9.2 डिग्री तक होना चाहिए था। इसी तरह गया में न्यूनतम तापमान 6.6, भागलपुर में 9.6 और पूर्णिया में 9 डिग्री रहा। भागलपुर में तो यह सामान्य से लगभग तीन डिग्री तक कम है।

24 से एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर बिहार को प्रभावित करेगा
मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ 24 जनवरी को हिमालयन रीजन में प्रवेश कर रहा है। उत्तर बिहार के जिले खासकर हिमालय की तराई में स्थिति बिहार के जिलों पर भी इसका थोड़ा प्रभाव पड़ेगा। बादल छाये रह सकते हैं। इसके अलावा एक-दो जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है।

