बेगूसराय। नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रहा एक छात्र ट्रेन से कट गया। रेलवे प्रशासन की लापरवाही की वजह से उस छात्र की मौत हो गई। घटना बेगूसराय रेल थाना क्षेत्र के बलिया स्टेशन की है। छात्र अपने दोस्त के साथ पटना जा रहा था।
Total Downloads: 85
मृतक की पहचान किशनगंज निवासी केतन शाह के रूप में की गई है। केतन साह पटना में रहकर पढ़ाई करता था। मृतक केतन शाह के साथी ने बताया कि बीती रात वह लोग किशनगंज से नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन से पटना के लिए चले थे। इस दौरान केतन शाह ट्रेन के गेट पर किसी काम से गया। यहां झटके की वजह से वह गिर गया। जब उसने ट्रेन को चेन खींचकर ट्रेन को रोकने की कोशिश की तो ट्रेन में सफर कर रहे लोगों ने उसे रोक लिया।

लोगों ने नहीं रूकने दी ट्रेन
मृतक के दोस्त ने बताया कि तकरीबन 25 किलोमीटर आगे जाकर किसी तरह ट्रेन के चैन को वह खींच पाया। इसके बाद ट्रेन रुकी। वहां से वह पैदल ही बलिया स्टेशन तक पहुंचा। पहुंचते ही उसने देखा तो केतन शाह दर्द से तड़प रहा था। लेकिन रेलवे कर्मचारी एवं अन्य लोग सिर्फ तमाशा देख रहे थे। मृतक के दोस्त ने जब उसे उठाने का प्रयास किया तब रेलवे प्रशासन ने एक ऑटो मंगवाकर उसे उपचार के लिए भेजा। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
अस्पताल ले जाने के दौरान मौत
सदर अस्पताल पहुंचते-पहुंचते केतन शाह की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक केतन शाह अपने घर का इकलौता चिराग था। मौत की खबर सुनकर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

